सम्मान समारोह में जब सचिन ने छुए अमिताभ के पैर
मुंबई। यह पहली ही बार देखने को मिला जब महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सार्वजनिक तौर पर किसी के पैर छुए। जी हां, मौका था मुंबई पुलिस के शो 'उमंग' का जिसमें देश की कई बड़ी शख्सियतों को सम्मानित किया गया। यहां पर आशा भोंसले की मौजूदगी में अमिताभ बच्चन ने सचिन तेंदुलकर को सम्मानित किया जिसके बाद सचिन ने अमिताभ के पैर छुए। अमिताभ ने सचिन को रोंकने का पूरा प्रयास किया लेकिन सचिन ने आशीर्वाद ले ही लिया। जिसके बाद अमिताभ ने ट्विटर अकाउंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'मुझे गर्व है कि मैं उस देश में रहता हूं, जहां सचिन रहते हैं।'
यह शो मुंबई पुलिस के सम्मान में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें मुंबई के सभी सितारे भाग लेते हैं।
देखें तस्वीरें-

सचिन को सम्मानित करते अमिताभ बच्चन
मुंबई पुलिस के शो में सचिन को सम्मानित करते अभिनेता अमिताभ बच्चन।

सचिन तेंदुलकर और आशा भोंसले
सचिन तेंदुलकर के सम्मान के समय महान पार्श्व गायिका आशा भोंसले भी मौजूद थी।

सारा तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर के अलावा उनकी बेटी सारा भी मीडिया में अट्रैक्शन रहती है। पिछले दिनों उन्होने मुंबई मैराथन में हिस्सा लिया।

विवाह समारोह में सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर एक विवाह समारोह के दौरान पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ।

ब्राजील के फुटबॉलर के साथ सचिन तेंदुलकर
ब्राजील के फुटबॉलर कार्लोस अल्बर्टो के साथ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली।












Click it and Unblock the Notifications