सोनिया का केजरीवाल पर अटैक, कहा सरकार चलाना बच्चों का काम नहीं

केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए सोनिया ने उन्हें सरकार चलाने के मामले में बच्चा करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार चलाना बच्चों का काम नहीं है। उन्होंने केजरीवाल सरकार द्वारा महज 49 दिनों में दिल्ली की सत्ता छोड़ने पर उनका मजाक उड़ाया और कहा कि सरकार चलाना उनके बस की बात नहीं है। वहीं सोनिया ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि वह इन दिनों देशभक्ति का ज्यादा ही ढोल पीट रही है।
सोनिया ने बिना केजरीवाल का नाम लिए कहा कि इस बार चुनाव के मैदान में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सरकार चलाने को बच्चों का खेल समझते हैं। सोनिया ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह आजकल देशभक्ति का ज्यादा ही ढोल पीट रही है।












Click it and Unblock the Notifications