दिल्ली चुनाव: कैंट और रोहतास नगर में हो रही है री-पोलिंग

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली कैंट और रोहतास नगर विधानसभा सीट के दो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्वक जारी हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया इन इलाकों से रिपोर्ट मिली थी कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

Re-polling in two constituencies of Delhi due to faulty machines

उन्होंने कहा, "निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट देखने के बाद इन विधानसभा क्षेत्रों के दो स्थानों-दिल्ली कैंट और गोकुलपुर में दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए।" अधिकारी ने बताया कि मतदान से पूर्व संबंधित अधिकारियों और मतदाताओं को इसकी जानकारी दी गई थी और जरूरी इंतजाम किए गए थे।

दोबारा हुए मतदान के परिणाम की घोषणा मंगलवार को अन्य विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे के साथ ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतदान का समय सात फरवरी को भी यही रखा गया था। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सात फरवरी को 67.14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+