रेल बजट 2014: किराया बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस का हंगामा, गौड़ा के घर के बाहर बवाल

कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ने के लिए पुलिस को थोड़ा सा बल प्रयोग भी करना पड़ा। मुकेश शर्मा ने गौड़ा के घर का नमेप्लेट तोड़कर अपने पैर के नीचे कुचला। रेल बजट आने के बाद कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा ने लोगों को अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता हासिल की है। लेकिन उसके रेल बजट में ऐसा कुछ नहीं दिखता। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेसी नेता मुकेश शर्मा की नेमप्लेट तोड़ने वाली हरकत को गलत बताया है। लवली के अनुसार उनकी पार्टी रेल बजट का शांतिपूर्वक विरोध करेगी।
लवली ने कहा कि रेल मंत्री के आवास पर पहुंचकर उनका नेमप्लेट तोड़ना गलत है। इतना ही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने सदानंद गौड़ा की कार को भी घेर लिया। मगर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने खासा मशक्कत के बाद हालत को काबू में किया और गौड़ा की गाड़ी को सुरक्षित उनके बंगले तक पहुंचाया।
रेल बजट में कांग्रेस शासित राज्यों की उपेक्षा: राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में पेश रेल बजट को 'निराशाजनक' करार दिया, और कहा कि इसमें कांग्रेस शासित राज्यों की उपेक्षा की गई है। रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के संसद में पहला रेल बजट पेश करने के बाद गांधी ने पत्रकारों से कहा कि यह निराशाजनक बजट है। उन्होंने कहा कि 164,374 करोड़ के बजट में कांग्रेस शासित प्रदेशों को उचित हिस्सा नहीं दिया गया है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों की उपेक्षा की गई है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications