राहुल गांधी आज कहेंगे अपने दिल की बात

rahul gandhi
नयी दिल्ली। कांग्रेस की महत्वपूर्ण एआईसीसी की बैठक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रही है। इस अहम बैठक में कार्यकर्ता लगातार राहुल गांधी को कांग्रेस का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने की मांग करते रहे। पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की एआईसीसी के प्रतिनिधियों की मांग पर राहुल गांधी ने कहा वह आज अपने दिल की बात कहेंगे। सोनिया का भाषण खत्म होते ही राहुल पोडियम पर आए और अपने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहाकि वो धैर्य रखें। राहुल ने कहा कि आज दोपहर साढ़े तीन बजे वै अपने दिल की बात करेंगे। राहुल ने कहा कि "मैं विस्तार से बताऊंगा कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा है"।

एआईसीसी की बैठक में राहुल की पीएम उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भाषण के दौरान भी जारी रही। लोगों का नारेबाजी को देखते हुए राहुल ने कहा कि वो आज उनसे अपने मन की बात करेंगे, लेकिन इस वक्त अधिवेशन को चलने दे।

उन्होंने नारेबाजी कर रहे एआईसीसी के प्रतिनिधियों को शांत कराते हुए थोड़ा इंतज़ार करने को कहा। उन्होंने कहा कि वह 3.30 बजे अपने भाषण में दिल की बात कहेंगे। इससे पहले अपने संबोधन के आखिरी में राहुल की पीएम उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ताओं की मांग को ठुकराते हुए सोनिया गांधी ने कहा राहुल के बारे में अंतिम फैसला लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर कांग्रेस कार्य समिति का फैसला अंतिम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+