जासूसों की मदद से राहुल रखते है नेताओं के काम पर नजर: नारायण सामी

केंद्रीय मंत्री नारायण सामी के इस खुलासे के बाद कांग्रेस में सियासी भूचाल मच गया है। पुडुचेरी में पत्रकारों से बात करते हुए नारायण सामी ने कहा कि राहुल गांधी ने हजारों सीक्रेट एजेंट नियुक्त किए हैं, जिनके जरिये वह पार्टी के नेताओं के काम-काज पर नजर रखे हुए हैं। वह सफाई करने के मिशन पर हैं। अगर किसी ने भी भ्रष्टाचार या कोई और गलती की तो वह पकड़ा जाएगा।
नारायण सामी की बात से तो साफ होता है कि जिस तरह आए दिन कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार और घोटाले सामने आ रहे है उससे पार्टी की छवि को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में राहुल गांधी नहीं चाहते कि चुनाव के इतने नजदीक आने के बाद कोई नया घोटाला या फिर भ्रष्टाचार लोगों के सामने आ जाए और उनका गेम बिगड़ जाए।












Click it and Unblock the Notifications