भाजपा का न्यौता, प्रियंका बनारस से तो रॉबर्ट वाड्रा वड़ोदरा से लड़ें चुनाव

इन अटकलों पर भाजपा ने भी चुटकी लेना शुरु कर दिया। भाजपा के पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रियंका गांधी की इस खबर पर चुटकी ली। उन्होंने चुनौती भरे अंजाद में कहा कि प्रियंका को बनारस से चुनाव लड़ना चाहिए था और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को वड़ोदरा से सियासी मैदान में उतरना चाहिए। अंसारी ने कहा कि जो भी उनका कुनबा है जो चुनाव के मैदान से भाग गया, उन्हें भी कहीं न कहीं से चुनाव लड़ना चाहिए था।
जहां भाजपा ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया तो वहीं पूर्व सांसद शाहिद सिद्दकी ने प्रियंका को आगे न करने के लिए कांग्रेसियों को ही जिम्मेदार ठहराया। सिद्दकी के मुताबिक अगर प्रियंका ने पहले कमान संभाली होती तो राहुल गांधी नहीं चल नहीं पाते। उन्होंने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर प्रियंका को पीछे रखा है।
गौरतलब है कि मीडिया में खबर आई कि प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ना चाहती थीं। वो भाजपा पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को चुनौती देने की इच्छुक थीं पर कांग्रेस हाईकमान इस फैसले से पीछे हट गई। बाद में प्रियंका गांधी ने खुद सफाई जारी करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने को लेकर न उन्होंने अभी चाहा है और न ही उन्हें किसी ने रोका है। उन्होंने कहा कि मेरा फोकस अमेठी और रायबरेली पर रहा है और मैं अब भी इस पर कायम हूं।












Click it and Unblock the Notifications