दिल्ली में Power cut की कॉल पर सड़क पर उतरें मंत्री जी!

piyush goyal
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली संकट बड़ा मुद्दा बन गया हैं। सियासी दल बिजली संकट को लेकर एक-दूसरे को घेरने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं बिजली की आंख-मिचौली से जनता परेशान है। पावर कट के चलते आम लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। लोग परेशान होकर प्रदर्शन पर उतर आए हैं तो वहीं लोगों के इस विरोध प्रदर्शन ने मंत्री जी की भी नींद उड़ा दी हैं।

बीती रात दिल्ली की बिजली संकट ने ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की भी नींद उड़ा दी। ऊर्जा मंत्री खुद अपने यहां बिजली गुल होने से परेशान नहीं थे, बल्कि पॉश इलाके में बिजली काटे जाने की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के कारण उन्हें अपनी नींद खराब करनी पड़ी।

सूत्रों के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क में अचानक बिजली चली गई। बीएसईएस की ओर से कोई सुनवाई नहीं होने पर एक वरिष्ठ पत्रकार ने सीधे ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को फोन लगा दिया। इसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला था। खुद केंद्रीय मंत्री रात भर जागकर इस खराबी को दूर कराने में लगे रहे, बल्कि बीएसईएस के महाप्रबंधक को भी अपने साथ जगाए रखा।

इस घटना के बारे में वरिष्ठ पत्रकार ने इस घटना उल्लेख पत्रकार ने अपने फेसबुक पेज पर किया है। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने 15 साल में बिजली के सुधार के लिए कुछ नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+