दिल्ली में मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार देश के मुकाबले डेढ़ गुना

नयी दिल्ली। तमाम आलोचनाओं के बाद मोदी सरकार ने धर्म आदारित जनसंख्या के आंकड़ों को जारी कर दिया है। इन आंकड़ो के जारी होने के बाद सबसे अहम बात जो सामने आई है वो ये कि देश में मुसलमानों की जनसंख्या तेजी से बढ़ी है। लेकिन एक बात और जो सामेन आई है वो ये कि दिल्ली में मुस्लिम जनसंख्या की वृद्धि की रफ्तार देश में मुस्लिम जनसंख्या की वृद्धि की रफ्तार से डेढ़ गुनी अधिक है।

muslim

जी हां दिल्ली में मुस्लिम आबादी बढ़ने की दर 1.1 फीसदी दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत से करीब डेढ़ गुना है। इस मामले में असम सबसे आगे है, वहां वर्ष 2001 से 2011 के दौरान मुस्लिम आबादी 3.3 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी। आपको बता दें कि मणिपुर भारत का इकलौता राज्य है, जहां कुल जनसंख्या में मुस्लिमों की हिस्सेदारी 0.4% घट गई।

जहां मणिपुर में मुस्लिमों की आबादी घटी है तो वहीं उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी की वृद्धि दर 0.8 प्रतिशत और बिहार में 0.3 फीसदी है। सबसे ज्यादा मुस्लिमों की जनसंख्या असम में बढ़ी है। यहां मुस्लिम आबादी का हिस्सा 30.4 प्रतिशत से बढ़कर 34.2% तक पहुंच गया है। देश में सबसे अधिक मुसलमान जम्मू-कश्मीर है। यहां सबसे ज्यादा 68.3% मुस्लिम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+