ईसाइयों का पीस मार्च, नहीं आए केजरीवाल
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी के गिरिजाघरों में लगातार हो रही तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाओं के विरोध में आज सुबह राजधानी के सेकरेड हार्ट चर्च के बाहर सैकड़ों ईसाइयों और दूसरे लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकाला। ये गोल डाकखाने के आसपास ही गुजरे। इनके हाथों में तख्तियां थी,जिन पर अमन के संदेश थे।

राजधानी की ईसाई बिरादरी के असरदार नेता और पूर्व पत्रकार जान दयान ने इस बात पर अफसोस जताया कि चर्च पर हो रहे हमलों का कोई भी नेता या दल विरोध नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद कर रहे थेकि मार्च में कुछ प्रमुख नेता आएंगे। पर किसी ने वक्त नहीं निकाला। अरविंद केजरीवाल के नई दिल्ली क्षेत्र में मार्च निकला पर वे भी आए हालांकि वे करीब ही थे।
बता दे कि कल वसंत कुज में सेंट एलफोंसा चर्च में तोड़फोड़ की गई। इस चर्च की स्थापना साल 2008 में हुई थी ।चर्च में लूटपाट के इरादे से तोड़फोड़ हुई। हालांकि पुलिस अभी यह बताने को तैयार नहीं है कि क्या-क्या माल चोरी हुआ। पुलिस सारे मामले की गंभीरता से तफ्तीश में जुटी है।
चर्च निशाने पर क्यों
इस बीच, दि हिन्दू अखबार के राजनीतिक संपादक वर्गीज जार्ज ने भी इस बात पर हैरत जताई कि अब राजधानी में अचानक से चर्च क्यों निशाने पर आ गए हैं। दिल्ली के प्रमुख ईसाई समाजसेवी अजय सोलोमन ने कहा कि अफसोस इस बात का है कि पुलिस की तरफ से गिरिजाघरों के बाहर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था नहीं की जा रही। इसी का नतीजा है कि असामाजिक तत्वों के निशाने पर हैं चर्च।
नाराज ईसाई बिरादरी
सनद रहे किबीते कुछ महीनों के भीतर राजधानी के गिरिजाघरों में तोड़फोड़ या लूटपाट का पांचवा मामला है। दिल्ली चुनाव से कुछ दिन पहले हुई इस घटना के कारण दिल्ली वाले हैरान हैं। जाहिर है कि ईसाई समाज तो नाराज है। जानकारों ने बताया कि ईसाई बिरादरी दिल्ली और देश के दूसरे भागों में भी विरोध प्रदर्शन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications