मोदी के डर गए पीएम मनमोहन, रद्द की दिल्ली की रैली: जेटली

चुनाव प्रचार के आखिरी दौड़ में वीआईपी नेताओं का धुंआधार प्रचार शुरु हो गया। चु नाव प्रचार के आखिरी दौड़ में सभी पार्टियां अपना पूरा दम आजमा रही है। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में ताबड़तोड़ रौलियों का दौड़ शुरु कर दिया है। आज मोदी 3 चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे है। माना जा रहा है कि मोदी की रैली के बाद दिल्ली में कांग्रेस विरोधी बल तो और ताकत मिलेगी। वहीं भाजपा के मुकाबले कांग्रेस नेतृत्व कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए कोई खास कदम नहीं उठा रहा। पहले कुछ सस्पेंस बरकरार था, लेकिन अब साफ कर दिया गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली में किसी रैली को संबोधित नहीं करेंगे।
दरअसल जापान से आया राजशाही परिवार के साथ मनमोहन सिंह व्यस्त है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव कुलजीत सिंह नागरा ने कहा है कि पीएम दिल्ली में किसी भी चुनावी रैली को संबोधित नहीं करेंगे। शीला दीक्षित ने भी प्रस्तावित रैली को रद्द करने के पीछे उनके व्यस्त कार्यक्रम की वजह बताई है। शीला और कांग्रेस को जो एक और डर सता रहा है, वह मनमोहन सिंह की रैली में भीड़ जुटाने से जुड़ा है। वह राहुल गांधी की रैली में इसी तरह की दिक्कत का सामना कर चुकी हैं, जब राहुल के बीच भाषम में ही लोग उठकर चल दिए थे। ऐसे में मोदी की रैली के सामने कांग्रेस की रैली कराकर कोई रिस्क नहीं उठाना चाहती।
भाजपा नेता और राज्यसबा में वपक्ष के नेता अरुण जेटली ने भी कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मोदी से डर गए है इसलिए उन्होंने दिल्ली में अपनी रैली रद्द कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications