एयरलिफ्ट देखने पहुंच केजरीवाल का स्वागत मोदी-मोदी के नारों से
नई दिल्ली। कुवैत ऑपरेशन पर बनी फिल्म एयरलिफ्ट देखने पहुंच अरविंद केजरीवाल को उस समय मुश्किलों का सामना पड़ा जब पूरे हॉल में मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गाजियाबाद के वैशाली में एय़रलिफ्ट देखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही वह हॉल के अंदर प्रवेश कर रहे थे लोग जोर-जोर से मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

हॉल के भीतर घुसते ही जोर-जोर से लगने वाले नारों ने कुछ देर के लिए दोनों नेताओं को परेशान जरूर किया लेकिन दोनों ही नेताओं किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे इतर हॉल में मौजूद कई लोगों ने केजरीवाल के साथ सेल्फी भी खिचायी। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल अक्सर फिल्में देखने के लिए चर्चा में रहते हैं। जिसको लेकर उनके आलोचक उनपर निशाना भी साधते हैं।












Click it and Unblock the Notifications