दिल्ली पुलिस कॉन्‍सटेबल की पुलिस स्टेशन के अंदर घुसकर लोगों ने की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

दिल्ली पुलिस कॉन्‍सटेबल की पुलिस स्टेशन के अंदर घुसकर लोगों ने की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

नई दिल्ली, 06 अगस्‍त: देश की राजधानी दिल्‍ली की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लोगों की भीड़ दिल्‍ली के एक थाने में घुसकर एक पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे है।

delhi

इस पूरी घटना का वीडियो एक दूसरे पुलिसकर्मी द्वारा शूट किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये वायरल वीडियो में शाहदरा के आनंद विहार पुलिस स्टेशन के अंदर कुछ लोगों को हेड पुलिस कांस्टेबल की पिटाई करते हुए दिखाया गया है।

वीडियो में 10-12 लोगों की भीड़ ने सिपाही को घेर कर उसकी पिटाई कर रही है। वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए बजाए फोटो और वीडियो शूट करते नजर आ रहे है। वीडियो में पीटा जा रहा सिपाही आनंद विहार थाने का हेड कांस्टेबल है। हमलावरों को रोकने की किसी ने कोशिश नहीं की वहीं कांस्टेबल माफी मांग रहा है लेकिन भीड़ उसे बिना रुके पीटती नजर आ रही है।

डीसीपी शाहदरा आर साथियासुंदरम ने बताया कि कड़कड़डूमा में एक महिला के साथ मारपीट और सोने की चेन छीनने के संबंध में 30 और 31 जुलाई की मध्यरात्रि को 2327 बजे कॉल आया था। आरोपी के बाद अजय (नशे में पाया गया) को पकड़कर आनंद विहार थाने लाया गया, उसके साथियों का एक ग्रुप थाने पहुंचा।

इस ग्रुप में अजय का भाई भी शामिल था, पीएस में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भड़काने की कोशिश कर रहा था। हेड कांस्टेबल प्रकाश ने उन्हें घेर लिया और उन्हें उकसाया, गाली दी और मारपीट की। इस ग्रुप के कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया जो वायरल हो रहा है।

हमलावरों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+