गांधी को पूजने वाली दिल्ली ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को बेघर-बेसहारा किया

ver 250 senior citizens forced to leave old-age home.
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आज गांधी जयंती है, पूरा देश महात्‍मा गांधी को याद कर रहा है और उनके उपदेशों को पालन करने की बात कही जा रही है। लेकिन बापू अगर आज होते तो राजधानी दिल्‍ली में कुछ बुजुर्गों के साथ जो कुछ भी हुआ उसे देखकर हैरान और परेशान हो जाते। दिल्‍ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में लीज समाप्‍त होने से एक ओल्‍ड एज होम (वृद्धाश्रम) बंद कर दिया गया और बुजुर्गों को मंगलवार की पूरी राज सड़कों के किनारे बितानी पड़ी।

बेसहारा बुजुर्गों की पथराई आखों में सुब‍ह से लेकर रात तक यही आस थी कि शायद कहीं उन्‍हें अपना बसेरा मिलेगा मगर ऐसा नहीं हुआ। पहले अपनों ने ठुकराया, फिर जमाने ने बिसराया और अब देश की राजधानी में किसी सरकार, किसी प्रशासन को इनके दर्द पर दया नहीं आई। मालूम हो कि वसंतकुंज में निजी जमीन पर चल रहे अनाथालय में हर तरह के लोग थे। बुजुर्ग, विकलांग और घर से निकाले गये लोग। यहां लकड़ी और टेंट से घर बनाया गया था।

मगर जमीन की लीज ना बढ़ाने के चलते बुजुर्गों का ये अनाथालय बंद हो गया। फिलहाल एक एनजीओ इन बुजुर्गों की मदद कर रहा है और सरकार से गुहार लगा रहा है। बुजुर्गों की आंखे एक उम्‍मीद की तलाश में हैं कि कब किसी को उनपर तरस आये और उनको रहने के लिये छत का इंतजाम किया जाए। इस पूरे मामले में दिल्‍ली सरकार का सिर्फ ये कहना है कि पो इनको बसाने की कोशिश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+