दिल्ली चुनाव: आप की बढ़ेगी सीटें, लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
नयी दिल्ली। दिल्ली चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज और नीलसन की ताजा ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी की सीटों में इजाफा हुआ हैं। चुनाव के दिन करीब आने के साथ ही चुनावी टक्कर कांटे की होती जा रही है। जहां आप की ताकत बढ़ी है तो वहीं कांग्रेस अभी भी तीसरे नबंर पर बनी हुई हैं।

एबीपी न्यूज़-नीलसन के ताज़ा सर्वे के मुताबिक़ भाजपा को 34 सीटों पर ही सिमट सकती है। जबकि आम आदमी पार्टी एक बार फिर 28 सीटों पर सिमट सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 8 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे में आप के वोट में इजाफा दिखाया गया है। जहां पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को 27 फीसद वोट मिल रहे थे वहीं इस सर्वे में 31 फीसद वोट मिलने के आसार हैं।
सीएम की रेस में केजरीवाल आगे
सर्वे के मुताबिक में भले ही भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिल रही हो, लेकिन मुख्यमंत्री की रेस में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल सबसे आगे हैं। केजरीवाल को दिल्ली की 54 फीसदी जनता सीएम के तौर पर देखना चाहती हैं। वहीं भाजपा के डॉ. हर्षवर्धन को 29 फीसदी लोग सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications