NH-24 से दिल्ली जाने वाली सड़क खुली, किसान आंदोलन की वजह से 26 जनवरी को बंद हुआ था रोड

NH-24 से दिल्ली जाने वाली सड़क खुली, किसान आंदोलन की वजह से 26 जनवरी को बंद हुआ था रोड

नई दिल्ली: गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले कई महीनों से किसान आंदोलन जारी है। आंदोलन की वजह से दिल्ली जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया था, जिसे अब फिर से खोल दिया गया है। जी हां, गाजीपुर बॉर्डर पर बंद एनएच-24 से दिल्ली जाने वाली एक मेन सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इस सड़क से गाजियाबाद के इंदिरापुरम से नोएडा, दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। प्रशासन के इस फैसले से एनएच-9 से वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकेगी। किसान आंदोलन की वजह 26 जनवरी से इस सड़क पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया था।

Recommended Video

    सरकार के रवैये से दुखी किसान ने गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, बोला- 'जब धान की कीमत नहीं मिली तो.
    farmers protest

    26 जनवरी 2021 को किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई दिल्ली हिंसा के मद्देनजर सुरक्षी को ध्यान में रखते हुए इसे बंद कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि गाजीपुर आने और जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है क्योंकि किसान बड़ी संख्या में आंदोलन के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंच रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून के खिलाफ किसान प्रर्दशन का एक बड़ा केंद्र बना हुआ है। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान काफी लंबे वक्त से आंदोलन कर रहे हैं।

    दिल्ली पुलिस ने हिंसा के बाद दिल्ली-यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बैरिकेड्स बढ़ा दिए थे। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की अपनी मांग के लिए 26 जनवरी को किसान संघों द्वारा बुलाए गए ट्रैक्टर परेड के दौरान हजारों प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारियों किसानों ने प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के लिए तय रूट को नहीं लिया था। पुलिस का आरोप था कि किसानों ने उनपर हमला किया था और लिस वाहनों और लाल किले पर टिकट काउंटर पर हमला किया था।

    इसके अलावा पिछले तीन महीने से दिल्ली के सिंघु बॉर्डर, धांसा बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और मनियारी बॉर्डर और झरोडा बॉर्डर के रास्ते बंद हैं। इसके अलावा गाजीपुर बॉर्डर पर भी एक लेन अभी भी बंद पड़े हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+