दिल्ली पुलिस पर 232 करोड़ का बिल बकाया, NGT ने थमाया नोटिस
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस पर 232 करोड़ के बिल बकाया रखने की खबर आई हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने 232 करोड़ रुपए के पानी के बिल का भुगतान अब तक नहीं किया है। पिछले कई सालों से पुलिस विभाग पानी के बिल का भुगतान नहीं कर रही हैं, जिसकी वजह से भुगतान राशी 232 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी हैं।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली पुलिस का नोटिस जारी किया है। नोटिस के साथ-साथ एनजीटी ने इस मामले में जवाब भी मांगा है।
आपको बता दें कि संजय कुमार ने इस बारे में आरटीआई से जानकारी हासिल कर पुलिस पुलिस के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए ये नोटिस जारी किया है। सुनवाई करते हुए एनजीटी ने दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली सरकार और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति से भी इस मामले में जवाब मांगा है। आपको बता दें कि केंद्रीय संस्थानों पर दिल्ली जल बोर्ड का करोड़ों रूपए बकाया है। जिसमें सीजीओ कॉम्प्लेक्स, उत्तर रेलवे, आईआईटी दिल्ली, भेल, सीपीडब्ल्यूडी और हुडको भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications