शुरू होने वाली हैं नरेंद्र मोदी-किरण बेदी की ताबड़तोड़ रैलियां
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। दिल्ली भाजपा की आशा की किरण के रूप में सामने आईं किरण बेदी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं के कार्यक्रम को पार्टी के आला नेता अंतिम रूप दे रहे हैं। दोनों कम से कम पांच- छह जगहों पर एक साथ सभाएं करेंगे।
जानकारों का कहना है कि ये सभाएं राजधानी के ग्रामीण भागों से लेकर बाकी हिस्सों में होंगी। इनमें मोदी एक तरह से किरण बेदी को पार्टी की दिल्ली में भावी मुख्यमंत्री के रूप में कम से कम संकेतों में पेश कर ही देंगे।
माहौल बनेगा भाजपा के हक में
इन दोनों की सभाओं से दिल्ली में भाजपा के पक्ष में माहौल पूरी तरह से बन जाएगा। इसकी वजह यह मानी जा रही है कि दिल्ली वाले किरण बेदी के नाम और काम से दशकों से वाकिफ हैं। उन्हें मालूम है कि वो अरविंद केजरीवाल से हर लिहाज से इक्कीस है। किरण बेदी पढ़ी-लिखीं हैं। मैग्सासे पुरस्कार विजेता हैं। वो दिल्ली की हर समस्या से वाकिफ हैं।
70 सभाएं करेंगी
वैसे, किरण बेदी अब दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में रैली करेंगी। वो 20 जनवरी से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी और रोजाना 5 विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगी।
नाराजगी नहीं झेलेंगे
इस बीच,भाजपा के एक आला नेता ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि किरण बेदी के पार्टी में आने से हर्षवर्धन, जगदीश मुखी,विजय गोयल सरीखे नेताओं में नाजगी है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा में मोदी का दौर है। कोई नेता इन दिनों मुंह बनाकर बैठो तो उसके खिलाफ कड़ी काऱवाई होगी।
दिलचस्प होता मुकाबला
राजधानी के कई इलाकों में घूम कर आए वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की राजनीति में किरण बेदी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। दिल्ली वाले अब चुनावों को लेकर बहुत उत्साहित से लग रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications