मदर डेयरी ने बढ़ाए अपने दूध के दाम, नई कीमतें आधी रात से लागू
नयी दिल्ली। दिल्लीवालों पर महंगाई की एक और मार पड़नी वाली है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी अपनी दूध की कीमतें बढ़ा दी है। शनिवार से अब दिल्ली-एनसीआर में लोगों को दूध की थैलियों पर एक रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

नई कीमतों के बाद मदर डेयरी का आधा लीटर और एक लीटर की थैली दूध के लिए 1 रुपए अधिक चुकाना होगा। नई दरें शुक्रवार देर रात से लागू हो जाएंगी। यानी अब दिल्ली-एनसीआर में नई दरों के मुताबिक 1 लीटर फुल क्रीम दूध के लिए 48 रुपये के बजाय 49 रुपये में चुकाने होंगे।
वहीं आधा लीटर के लिए 25 रुपए चुकाना होगा। टोंड दूध की थैलियों पर भी 1 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। खास बात ये की टोकन से मिलने वाले दूध के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications