'आप' ने स्टिंग ऑपरेशन को बताया फर्जी, कहा कि मीडिया को बांटे गए 14 करोड़

aap
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्तामत आजमा रही आम आदमी पार्टी की किस्मत अब बिगड़ती नजर आ रही है। पहले चंदा मामला पर समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ विवाद और फिर उसके बाद स्टिंग ऑपरेशन में उठे विवाद ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुसीबत बढ़ा दी है।

स्टिंग ऑपरेशन में उठे विवाद के बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि पार्टी को बदनाम करने के लिए कुछ मीडिया समूहों को 1,400 करोड़ रुपये बांटे गए। आप की यह प्रतिक्रिया हाल ही में पार्टी के कुछ सदस्यों के खिलाफ किए गए स्टिंग ऑपरेशन के जवाब में आया है।

गौरतलब है कि समाचार वेबसाइट मीडिया सरकार डॉट कॉम ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में आप के कुछ सदस्यों को बिना जांच-पड़ताल के चंदा स्वीकारते हुए दिखाया गया था। इस विवाद के बाद अरविंद ने ट्वीट किया है कि मुझे बताया गया है कि कुछ मीडिया समूहों के बीच 1,400 करोड़ रुपये बांटे गए। ये कौन से मीडिया समूह हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+