दिल्ली में डेंगू की रफ्तार तेज, डिप्टी CM बोले- घबराने की जरूरत नहीं, सभी अस्पतालों में बेड रिजर्व, अलर्ट जारी
मनीष सिसोदिया ने कहा कि अभी कोरोना के मामले बहुत कम आ रहे हैं। इसको देखते हुए सभी अस्पतालों में मच्छर जनित बीमारियों के मरीजों के लिए बेड रिजर्व किया जाएगा।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने मंगलवार को मच्छर जनित बीमारियों (vector-borne diseases) से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को मच्छर जनित बीमारियों के मरीजों के लिए 10-15 प्रतिशत बेड आरक्षित करने को कहा है। साथ ही ये भी कहा कि किसी भी मरीज को बेड के अभाव में भर्ती करने से इनकार न किया जाए। इन बीमारियों के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए सरकार ने अस्पतालों (Hospitals) में बेड आरक्षित करने को कहा है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अभी कोरोना के मामले बहुत कम आ रहे हैं। इसको देखते हुए सभी अस्पतालों में मच्छर जनित बीमारियों के मरीजों के लिए बेड रिजर्व किया जाएगा। दिल्ली की आप सरकार ने अस्पतालों से डेंगू रोगियों को समायोजित करने के लिए खाली बेड का उपयोग करने के लिए कहा है।
अलर्ट पर सभी अस्पताल
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में इस साल सितंबर के अंत तक डेंगू के 937 मामले दर्ज किए गए और अक्टूबर के पहले 5 दिनों में 321 और मामले सामने आए, जिससे यह संख्या 1,258 हो गई। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर रखा है। साथ ही स्थिति पर नजर बनाए रखी है। सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने बेड का 10-15 प्रतिशत मच्छर जनित बीमारियों के मरीजों के लिए रिजर्व रखें।
घबराने की जरूरत नहीं
सिसोदिया ने कहा कि अभी मौसम की स्थिति के लिहाज से मच्छर जनित बीमारियों के पनपने की आशंका है। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों में डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अस्पतालों में मरीजों को इलाज मुहैया कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया ने दी फिल्टर हाउस को मंजूरी, हर घर को 24 घंटे मिलेगा साफ पानी












Click it and Unblock the Notifications