मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए शादी का झांसा देकर बनाता था यौन संबंध, अब हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो मैट्रिमोनियल साइट्स की मदद से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उनके साथ धोखे से संबंध बनाकर उनसे जबरन पैसे वसूलता था।

arrest

दिल्ली पुलिस ने 36 साल के मनीष गुप्ता को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। मैट्रिमोनियल साइट्स के मदद से महिलाओं को पहले अपना जाल में फंसाता और फिर शादी का झांसा देकर उनसे संबंध बनाता था। पहले से शादी-शुदा और दो बच्चों का पिता मनीष रोहिणी इलाके में रहता है।

मनीष ने अपने काम को अंजाम देने के लिए आधा दर्जन मैट्रिमोनियल साइट्स पर खुद को रजिस्टर कराया था। इसी के सहारे वो हाई प्रोफाइल महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। उसका धंधा ठीक चल रहा था, लेकिन एक महिला डॉक्टर ने उसकी शिकायत पुलिस से कर दी, जिसके बाद उसका भंडाफोड़ हो गया।

पुलिस के मुताबिक वो अब तक दर्जनों महिलाओ को अपना शिकार बना चुका है। महिलाओं को अपने झांसे में लेने के लिए वो खुद को तलाकशुदा बनाता था। वो खुद को बिजनेसमैन बताकर महिलाओं का भरोसा जीतता था और उन्हें अपना शिकार बनाकर ब्लैकमेल करता था। लेकिन अब उसका खेल खत्म हो चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+