LG ने आप से ₹97 करोड़ वसूलने का दिया आदेश, AAP ने दिखाए BJP के विज्ञापन से भरे दिल्ली के अखबार
दिल्ली के बाहर आम आदमी पार्टी के लगे विज्ञापानों के लिए दिल्ली के एलजी ने आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया। जिसका जवाब देते हुए aap प्रवक्ता ने भाजपा के विज्ञापन से भरे दिल्ली के अखबार दिखाए।

दिल्ली उपराज्यपाल और दिल्ली आम आदमी पार्टी के बीच की लड़ाई और बढ़ती हुई नजर आ रही है। अब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) से ₹97 करोड़ की वसूली करने का आदेश दिया है। एलजी का आरोप है कि आप ने राजनीतिक विज्ञापनों को सरकारी विज्ञापनों के रूप में प्रकाशित किया। इन निर्देशों को सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व के आदेशों से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं इस आदेश का जवाब देते आप प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली उपराज्यपाल के पास ऐसा आदेश जारी करने का पॉवर नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विज्ञापनों से भरे दिल्ली के कई अखबार प्रेस कान्फ्रेंस में दिखाए।
आप जबसे राष्ट्रीय पार्टी बनी है भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ ने प्रेस कान्फ्रेंस कर एलजी के द्वारा दिए गए निर्देश का जवाब दिया। उन्होंने कहा भाजपा के कहने पर दिल्ली एलजी एक और लवर लेटर केजरीवाल को भेजा है। इसका बड़ा कारण है जब से आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनी है, भाजपा के नेताओं को नींद आनी बंद हो गई है। उन्होंने कहा जब अब हर तरीके से भाजपा दिल्ली में अपने को कमजोर समझ रही है तो उसके कहने पर एलजी ने कई साल पुराना मामला उठा दिया है।
दिल्ली के अखबार भाजपा के विज्ञापनों से पटे पड़े हैं
आप प्रवक्ता ने कहा दिल्ली एजी के पास ऐसा कोई पॉवर ही नहीं कि वो ऐसा कोई ऑडर पास करें। उन्होंने कह दिल्ली एलजी जिसके पास पॉवर नहीं है वो शहंशाह बन कर ऑडर पास कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रवक्ता सौरभ ने कहा एली जुर्माना लगा रहे हैं कि दिल्ली के सरकार के विज्ञापन बाहर कैसे छपे, जबकि दिल्ली के अखबार भाजपा की अन्य प्रदेश की सरकारों के विज्ञापनों से भरे पड़े हैं। उन्होंने एक माह में दिल्ली के अखबार में छपे गोवा, हरियाणा समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों के विज्ञापन दिखाकर सवाल उठाया।
अब नागरिकों को भाजपा तमाम योजनाओं का बजट रोक कर परेशान कर रही
आप प्रवक्ता ने कहा इसके अलावा दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी का चुनाव आम आदमी से हार गई है जहां से जनसंघ की नींव रखी गई। उसी एमसीडी से जिस तरह दिल्ली की जनता ने भाजपा को निकाला है उसके बाद ये भाजपा का ये सीधा झगड़ा दिल्ली के नागरिकों से शुरू हो चुका है। क्योंकि नागरिकों को सुविधा ना मिले इसलिए मोहल्ला क्लीनिक का बजट रोका गया, विधवाओं, विकलांग और वृद्धों को पेंशन रोकी जा रही इसक अलावा हर तरह से भाजपा ऐसा करके दिल्ली वालों को परेशान करने और दंडित कर रही है।
एलजी और आप के बीच कई मुद्दों पर हो चुकी है तकरार
बता दें दिल्ली एलजी और आप के बीच कई मुद्दों पर पिछले दिनों जमकर तकरार हो चुकी है, जिसमें आबकारी नीति का मामला भी शामिल है, जिसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था। विवाद के मामलों के रूप में उभरे अन्य मुद्दों में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा लो-फ्लोर बसों की खरीद शामिल है, जब अनियमितताओं की जांच के लिए एलजी द्वारा अनुमति दी गई थी।
AAP Chief Spokesperson Shri @Saurabh_MLAgk Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/QWOVzfuN5S
— AAP (@AamAadmiParty) December 20, 2022












Click it and Unblock the Notifications