वाशिंग मशीन में डूबने से 3 साल के जुड़वां भाइयों की मौत

पुलिस ने बताया कि जिस समय ये घटना हुई बच्चों की मां डिटर्जेंट पाउडर खरीदने के लिए घर से बाहर गई थी। महज कुछ मिनटों के लिए घर से बाहर गई बच्चों की मां जब घर लौटी काफी देर हो चुकी थी।

नई दिल्ली। अगर आपके घर में भी बच्चे हैं तो ये खबर आपके लिए है। राजधानी दिल्ली में बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन साल के जुड़वा भाइयों की मौत वाशिंग मशीन में डूबने से हो गई। ये पूरा घटनाक्रम महज कुछ मिनटों में हुआ। पुलिस ने बताया कि जिस समय ये घटना हुई बच्चों की मां डिटर्जेंट पाउडर खरीदने के लिए घर से बाहर गई थी। महज कुछ मिनटों के लिए घर से बाहर गई बच्चों की मां जब घर लौटी काफी देर हो चुकी थी।

washing machine

बस चंद मिनटों में चली गई दो मासूम बच्चों की जान

दोनों मासूमों की दर्दनाक मौत की ये पूरी घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब बच्चों की मां रेखा ने कपड़ा धुलने के लिए वाशिंग मशीन लगाया। उन्होंने वाशिंग मशीन में पानी भरा और जब कपड़े उसमें डालने लगी तो उन्होंने देखा कि वाशिंग पाउडर खत्म हो गया है। वो 3 साल के नक्ष और नीशू को कमरे में खेलता हुआ छोड़ कर पास की दुकान में वाशिंग पाउडर लेने चली गई। जब वो कुछ मिनट बाद वापस लौटी तो उन्होंने घर में बच्चों को नहीं पाकर परेशान हो गई। उन्होंने दोनों बच्चों को खोजा जब उनका पता नहीं चला तो उन्होंने अपने पति रविंदर को फोन किया।

रविंदर एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और जब वो घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दोनों बच्चे वाशिंग मशीन में गिरे हुए थे। उन्होंने तुरंत बच्चों को निकाला और अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे कपड़ों के बीच खेलते हुए वाशिंग मशीन में गिर गए होंगे। उस समय वाशिंग मशीन में करीब 15 लीटर पानी था। फिलहाल बच्चों की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर बच्चों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल रोहिणी भेजा गया है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+