'आप' के ईमानदार मंत्री ही तोड़ रहे हैं कानून, कानून मंत्री पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

मामला सामने आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरना शुरु कर दिया है। दोनों ही पार्टियों ने मंत्री सोमनाथ भारती से इस्तीफे की मांग की है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पिछले साल अगस्त में सीबीआई स्पेशल जज ने एक मामले में सबूतों से छेड़छाड़ करने पर सोमनाथ भारती को फटकार लगाई थी।
यह दूसरा मौका है जब मंत्री बनने के बाद सोमनाथ भारती सवालों के घेरे में है। इससे पहले उनपर जजों को अपने केबिन में बुलाने का आरोप लगा था, जब उनके लॉ सेक्रेटरी ने उन्हें बताया कि यह करने का अधिकार नहीं है तो उन्होंने सबे सामने अपने सचिव का डांट लगाई थी। जब ये मुद्दा विधानसभा में उठा तो केजरीवाल को इसका जवाब देना पड़ा था। हलांकि ेकबार फिर से केजरीवाल को फिर से अपने मंत्री के बचाव में उतरना पड़ा है।केजरीवाल ने कहा कि भारती ने गवाह को प्रभावित नहीं किया था, बल्कि उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन करके सच को सामने लाने की कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications