अलर्ट: नई दिल्ली समेत 30 स्टेशनों को लश्कर-ए-तैयबा ने दी उड़ाने की धमकी

सभी स्टेशनों पर हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन और दूधेश्वरनाथ मंदिर समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। एक-एक समान और व्यक्तियों की तलाशी की जा रही हैं। आतंकी संगठन ने डाक के माध्यम से रेलवे अफसरों तक इस खत के पहुंचा है। लश्कर-ए-तैयबा के इस धमकी भरे पत्र में स्टेशन अधीक्षक एनएन त्यागी को संबोधित है। पत्र में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर करीम अंसारी ने गाजियाबाद के अलावा नई दिल्ली, पुरानी, निजामुद्दीन, खुर्जा, मोदीनगर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, अंबाला, जालंधर, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, हिसार, पलवल, इटारसी, ग्वालियर समेत 30 रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है।
इसके अलावा गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मंदिर के अलावा कालका जी मंदिर, जैन मंदिर, बंगला साहेब गुरुद्वारा, स्वर्ण मंदिर आदि में धमाके की धमकी दी है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने धमाके 15 से 20 जून के बीच अलग-अलग रेलवे स्टेशन और प्रसिद्ध मंदिरों में करने की धमकी दी है। धमकी मिले के बाद रेलवे मुख्यालय से पत्र की एक कॉपी आइबी को भेज दी गई है। जिसके चलते आइबी की टीम पत्र के बारे में जानकारी लगाने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications