लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में होगी सर्जरी
मुंबई। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में ये एक नियमित चेकअफ बताया गया, लेकिन राजद सुप्रीमो फिलहाल एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के प्रमुख और प्रख्यात हार्ट सर्जन रमाकांत पांडा ने साफ कर दिया है कि लालू प्रसाद यादव को ऑपरेशन की जरुरत है।

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव अब हृदय का ऑपरेशन कराएंगे। मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में उनकी सर्जरी होगी। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक विजय डिसिल्वा ने कहा कि प्रारंभिक चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर हम अब पुष्टि कर सकते हैं कि उनके दिल की सर्जरी करने की जरूरत है।
डॉ. डिसिल्वा ने कहा कि किस तरह की सर्जरी की जरूरत होगी, इसका विवरण कुछ रिपोर्ट आने के बाद ही उपलब्ध हो पाएगा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद वैसे एक स्वस्थ व्यक्ति हैं, जैसा कि उन्हें 21 अगस्त के बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जोरदार प्रचार करते देखा जा सकता था। गौरतलब है क 66 साल के लालू को सोमवार एएचआई में भर्ती कराया गया था। इसे एक नियमित जांच बताया गया और उनकी कई मेडिकल जांच भी कराई गई।












Click it and Unblock the Notifications