कुमार के पिता को बेटे पर नहीं 'विश्वास', कहा अमेठी में जीता तो चमत्कार

कुमार विश्वास के पिता चंद्रपाल शर्मा के मुताबिक उन्हें अपने बेटे कुमार विश्वास की जीत पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। एक अंग्रेजी अखबार के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा राहुल गांधी को हरा देता है, तो यह चमत्कार से कम नहीं होगा।
कुमार के पिता ने कहा कि उनका बेटा उनकी कभी नहीं सुनता। वो सिर्फ अपने मन कर करते है। पिता के मुताबिक कुमार विश्वास जिद्दी, स्वाभिमानी और लापरवाह है। उसने हमेशा अपने घर के फैसले को चुनौती दी है। इतना ही नहीं उनके स्वभाव को लेकर उनके शिक्षक भी असमंजस में रहे। शुरु से ही मनमौजी और जिद्दी स्वभाव के कुमार अपनी सरकार नौकरी के बावजूद पैसों के लिए कविता पाठ करते रहे। ऐसा नियम के खिलाफ है। उनके सहयोगी शिक्षक उनपर आरोप लगाते है कि वो पढञाए बिना ही वेतन उठाया करते है।












Click it and Unblock the Notifications