किरण बेदी बनीं LG, कुमार विश्वास ने दी तंज भरी बधाई, कहा ख़ैरात बटोर कर खुश हैं
नयी दिल्ली। कभी अन्ना आंदोलन के बाद एक दूसरे के साथी रहे आप नेता अब किरण बेदी पर तर्ज कस रहे हैं। किरण बेदी के भाजपा का दामन थामने के बाद से ही आप नेता उनपर हमला करने का कोई मौका नहीं छो़ड़ते हैं। ऐसे में किरण बेदी को राष्ट्रपति द्वारा पुडुचेरी का उप राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर आप नेता कुमार विश्वास ने उन्हें तंज कसते हुए बधाई दी है। जानिए किरण बेदी के पति बृज बेदी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
कुमार विश्वास ने ट्विटर के जरिए कुमार विश्वास को बधाई दी और साथ में एक शायरी भी लिखकर उनपर तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बधाई किरण बेदी जी, 'वो जो फिरता था लिए हाथ में सूरज कल तक, आज ख़ैरात में जुगनू बटोर कर ख़ुश है।
आप नेता के अलावा अरविंद केजरीवाल ने भी किरण बेदी को उपराज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने भी किरण बेदी को इस जिम्मेदारी के मिलने पर ट्विटर पर बधाई दी और लिखा, 'इस नई भूमिका के लिए किरण दीदी को मेरी शुभकामनाएं।' आपको बता दें कि किरण बेदी को उपराज्यपाल बनाए जाने पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने लगी है।