भगवा पहनते ही संघ की मुरीद हुईं किरण, कहा- RSS ने देश को एकजुट करके रखा

नयी दिल्ली। दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी संभालते ही अन्ना आंदोलन की समर्थक और उनकी पुरानी साथी किरण बेदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मुरीद हो गई है। किरण बेदी ने संघ को अत्यंत राष्ट्रवादी' संगठन करार देते हुए आज कहा कि इसने ‘भारत को एक रखा' है।

जो किरण अब तक संघ के विचारों से असहमत थी वो अब आरएसएस की तारिफ करते नहीं थकती हैं। किरण ने कहा कि संघ बहुत अनुशासित संगठन है और राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। एक इंटरव्यू में किरण ने कहा कि संघ ऐसा संगठन है जिसने भारत को एक रखा है, भारत को उत्तम रखा है।

किरण ने संघ की तारिफ के साथ ही अपने पुरानी साथी अरविंद केजरीवाल पर हल्ला बोला। किरण ने कहा कि राजपथ पर केजरीवाल के विरोध प्रदर्शन के बाद ही उन्होंने दिल्ली को टकराव की राजनीति से बचाने के लिए राजनीति में आने के बारे में सोचा। किरण ने कहा कि मेरा राजनीति में आने का कारण दिल्ली है। केजरीवाल के बहस के मुद्दे को न स्वीकरने पर किरण ने कहा कि यह कोई चुनौती नहीं है। यह केवल नाटक है और मैं तमाशे का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+