मुख्यमंत्री बनें केजरीवाल तो कांटों के सेज पर सोना होगा
नयी दिल्ली। दिल्ली में चुनावी नतीजें चंद पलों में सामने आने वाले है। एग्जिट पोल्स के नतीजें आम आदमी पार्टी के पक्ष में है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि केजरीवाल दिल्ली की सत्ता एक बार फिर से संभाल सकते हैं। अगर केजरीवाल दिल्ली के सीएम बनें तो उनकी राह आसान नहीं होगी।

दिल्ली की सत्ता संभालने के साथ ही केजरीवाल के सामने चुनौतियों का पहाड़ है। अपने मेनिफेस्टों में किए वादे के मुताबिक केजरीवाल को दिल्ली की जनता के सामने खुद को साबित करना होगा। आप के मुख्य वायदों में शामिल जनलोकपाल बिल, पूर्ण राज्य का दर्जा, आवसीय योजना, कानून व्यवस्था, पूरी दिल्ली को सीसीटीवी कैमरों और वाईफाई मुख्य मुद्दा है जिसे केजरीवाल को पूरा करना होगा।
इन कामों के लिए बजट या मंजूरी के लिए उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार से टकराना होगा। इनके अलावा आम आदमी पार्टी ने अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने, उनके विकास कार्य, महीनों से अटकी वृद्धा और विधवा पेंशन जैसे मुद्दों को खूब भुनाया है। ऐसे में आप को सरकार बनाने के साथ ही इसे अहमल में लाना होगा।
सबसे बड़ा मुद्दा जो केजरीवाल के सामने होगा वो दिल्ली की पानी की समस्या को दूर करना। अगर हरियाणा की भाजपा सरकार ने केजरीवाल के साथ तालमेल नहीं बिठाया तो केजरीवाल पानी को लेकर दिल्ली की जनता से किए अपने वादें को पूरा नहीं कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications