अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब, कैबिनेट बैठक में नहीं होंगे शामिल
नयी दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में नया इतिहास लिखते हुए भारी बहुमत से जीत हासिल की और आज 14 फरवरी के दिन वो ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। केजरीवाल के साथ उनके कैबिनेट के 6 मंत्री भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे।

केजरीवाल रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। शपथ लेने के बाद वो राजगाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। जिसके बाद शाम को उनकी कैबिनेट बैठक होने वाली है, लेकिन खराब तबीयत की वजह से केजरीवाल अपनी पहली कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं होंगे। दरअसल केजरीवाल पिछले कई दिनों के बुखार और खांसी से पीड़िता है। केजरीवाल के घर पर दो डॉक्टर पहुंच चुके हैं।
तबीयत खराब होने के बावजूद वो लगातार काम करते रहे हैं जिसकी वजह से उनकी हेल्थ कुछ ज्यादा ही गिर गई है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सख्त हिदायत दी है। इसी कारण केजरीवाल आज शाम होने वाली अपनी कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं होंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रामलीला मैदान में सुरक्षा के भी इंतजाम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। दिल्ली पुलिस से लेकर लोक निर्माण विभाग तक कई एजेंसियां इस काम में जुटी हुई हैं और शपथ ग्रहण समारोह से पहले रामलीला मैदान को सुरक्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। रामलीला मैदान के आसपास 76 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी और दिल्ली पुलिस के कर्मी शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर तैनात किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications