AAP नेता की पत्नी पर मेहरबान हुए सीएम केजरीवाल
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इन दिनों पार्टी नेताओं की पत्नियोें पर मेहरबान है। केजरीवाल ने हाल ही में हरियाणा के आम आदमी पार्टी के नेता की पत्नी को मोटी सैलरी पर नियुक्ति किया है।

केजरीवाल ने हरियाणा के 'आप' नेता नवीन जयहिंद की पत्नी स्वाति मालीवाल को अपने अडवाइजर पद पर नियुक्त किया है। उनकी सैलरी 1.15 लाख रुपए है। इसके साथ-साथ उन्हें दिल्ली सचिवालय में एक ऑफिस और एक सरकारी गाड़ी दी जाएगी। गौरतलब है कि नवीन जयहिंद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और योगेंद्र यादव के आलोचक माने जाते हैं।
आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल अकेली नहीं है जिनपर केजरीवाल ने मेहरबानी दिखाई हो। लगभग 200 ऐसे पार्टी कार्यकर्ता हैं, जिनके रिश्तेदारों को अडवाइजर और मंत्रियों का सपॉर्टिंग स्टाफ बनाकर लाभ पहुंचाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications