डॉ नारंग की हत्या पर राजनीति, लेकिन केजरीवाल के लिए वोटबैंक नहीं

नयी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में बदमाशों ने मामूली बात को लेकर एक डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। डॉ. नारंग की हत अब राजनीति का मुद्दा बनती जा रही है। भाजपा ने दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि सीएम केजरीवाल ने इस हत्या पर चुप्पी साध रखी है जो कि शर्मनाक है।

Arvind Kejriwal

भाजपा की युवा नेता नूपुर शर्मा ने वनइंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि डॉ नारंग की हत्या पर केजरीवाल की चुप्पी शर्मनाक है तो वहीं नारंग के मित्रों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मिलकर नारंग के परिजनों के लिए सुरक्षा की मांग की। अपने ट्वीट में लिखकर केजरीवाल ने खुद इस बात का जिक्र किया है।

एलजी की सलाह

इस मुद्दे पर केजरीवाल ने लिखा है कि उपराज्यपाल ने भी नारंग के परिजनों को सुरक्षा देने के लिए सहमति जताई है। लेकिन उन्होंने अभी मुझे डॉ. नारंग के परिजनों से न मिलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मैं अभी डॉ नारंग के परिजनों से नहीं मिलूं क्योंकि वे सदमे में होंगे।

वोट बैंक की राजनीति

केजरीवाल के इस ट्वीट ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या डॉ नारंग के परिजन आम आदमी पार्टी के लिए वोट बैंक का मुद्दा नहीं है। क्योंकि जब गो मांस को लेकर दादरी में अखलाक की हत्या की गई थी तो केजरीवाल ने वहां जाने में देर नहीं लगाई। हैदराबाद में रोहित वेमुला ने आत्महत्या की तो केजरीवाल ने फौरन हैदराबाद का रुख कर लिया, लेकिन जब बात डॉ नारंग की होती है तो उन्हें एलजी से सलाह देनी पड़ रही है। सवाल उठ रहे है कि जिस सदमे की बात केजरीवाल नारंग के परिजनों के लिए कर रहे हैं तो क्या अखलाक के परिजन उस समय सदमे में नहीं थे या फिर वेमुला के परिजन उनकी मौत से दुखी नहीं थे? इस सवाल का जवाब केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+