IAS Tina Dabi के राजस्थानी बोलने के बाद अब IPS Navjot Simi ने Instagram पर उर्दू में लिखी ये बात
जैसलमेर कलेक्टर आईएएस टीना डाबी अभी ने अभियान 'लेडीज फर्स्ट जैसाण शक्ति' के शुभारंभ समारोह में आने का न्योता राजस्थानी भाषा बोलते हुए दिया था। वहीं, नवजोत सिमी बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं।
IAS व IPS अधिकारी अपने फैसलों व वर्किंग स्टाइल के साथ-साथ अपनी भाषा व सोशल मीडिया पोस्ट से भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बात का ताजा उदाहरण दो महिला अफसर हैं। एक भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी और दूसरी भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी नवजोत सिमी। टीना डाबी व नवजोत सिमी दोनों ही ब्यूटी विद ब्रेन व भारत सर्वाधिक चर्चित आईएएस-आईपीएस में से एक हैं।

आईएएस टीना डाबी व आईपीएस नवजोत सिमी का सबसे जुदा अंदाज
आज हम आईएएस टीना डाबी व आईपीएस नवजोत सिमी का जिक्र इसलिए कर रहे हैं कि दोनों का भाषा को लेकर एक जुदा अंदाज नजर आया है। पिछले दिनों टीना डाबी पूरे लहजे में राजस्थानी भाषा बोलते हुए नजर आए आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। अब आईपीएस नवजोत सिमी सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट का कैप्शन उर्दू में लिखते हुए दिखी हैं। हिंदी भाषी क्षेत्र में पोस्टेड इन दोनों अफसरों अन्य भाषा के प्रति प्रेम इन्हें अफसरों की बाकी जमात से जुदा बनाता है।
आईएएस टीना डाबी का वायरल वीडियो
सबसे पहले जानिए आईएएस टीना डाबी वाले वायरल वीडियो की पीछे की वजह। टीना डाबी जैसलमेर जिला कलेक्टर हैं। वहां महिला सशक्तीकरण के लिए आईएएस टीना डाबी ने 18 दिसम्बर 2022 से लेडीज फर्स्ट जैसाण शक्ति अभियान शुरू किया गया। जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में हुए शुभारंभ समारोह में हिस्सा लेने के लिए टीना डाबी ने राजस्थानी में 'खम्मा घणी मैं हू आपणी कलेक्टर' बोलते हुए लोगों से अपील की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

आईपीएस नवजोत सिमी की इंस्टाग्राम पोस्ट
अब बात करते हैं आईपीएस नवजोत सिमी की उर्दू वाली पोस्ट की। बिहार कैडर की आईपीएस नवजोत सिमी 25 दिसम्बर 2022 को अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की, जिसका कैप्शन उर्दू में लिखा 'ایک مدت' कमेंट में लोग उनके द्वारा उर्दू लिखने की तारीफ भी कर रहे हैं। ایک مدت का अंग्रेजी ट्रांसलेट होता है 'A period of time'

आईएएस तुषार सिंगला से लव मैरिज
बता दें कि आईपीएस नवजोत सिमी पंजाब की रहने वाली हैं। इनका जन्म 21 दिसंबर 1987 को पंजाब के गुरुदास पुर में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई पंजाब के पाखोवाल के मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई थी। साल 2016 में वह अपने पहले अटेंप्ट में असफल हो गई थीं। साल 2017 में दूसरे प्रयास में 735वीं रैंक हासिल कर बिहार कैडर में आईपीएस बनीं और पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस तुषार सिंगला से 14 फरवरी 20202 को प्रेम विवाह किया।












Click it and Unblock the Notifications