Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPS नवजोत सिमी व IAS तुषार सिंगला की प्रेम कहानी, Valentine's Day पर दफ्तर में की लव मैरिज

Real Love Story: IAS तुषार सिंगला और IPS नवजोत सिमी की शादी 14 फरवरी 2020 यानी वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी। इस शादी की देश भर में चर्चा हुई थी।

ips navjot simi ias tushar singla love story

IAS Tushar Singla and IPS Navjot Simi Love Story: ये मोहब्बत का महीना है। बीते एक सप्ताह से प्रेम की बयार बह रही है। अब अपने प्यार का इजहार करने के लिए 14 फरवरी का दिन आ गया है। वो जोड़े खुशनसीब होंगे जिनका इश्क वेलेंटाइन डे के मौके पर मुकम्मल होगा।

बेहद सादगी से की लव मैरिज

बेहद सादगी से की लव मैरिज

Valentine's Day 2023 के मौके पर हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे अफसर जोड़े की प्रेम कहानी, जिनका इश्क गुड़ से भी मीठा है। इन्होंने बिना किसी ताम-झाम के बेहद सादगी से अपने दफ्तर में प्रेम विवाह रचा लिया। नाम है आईपीएस नवजोत सिमी और आईएएस तुषार सिंगला।

वेलेंटाइन डे पर हुए इक-दूजे के

वेलेंटाइन डे पर हुए इक-दूजे के

आईपीएस नवजोत सिमी ब्यूटी विद ब्रेन हैं। ये बिहार कैडर की वर्ष 2017 की आईपीएस हैं जबकि तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल कैडर के वर्ष 2015 बैच के आईएएस हैं। दो साल पहले इनकी मुलाकात हुई थी। सालभर तक एक-दूसरे के डेट करने के बाद 14 फरवरी 2020 को वेलेंटाइन डे के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा के कार्यालय में शादी की।

गुरदासपुर की रहने वाली हैं आईपीएस नवजोत सिमी

गुरदासपुर की रहने वाली हैं आईपीएस नवजोत सिमी

बता दें कि आईपीएस नवजोत सिमी का जन्म 21 दिसम्बर 1987 को हुआ था। वर्ष 2016 में इन्होंने पंजाब सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी जबकि सिमी का ख्वाब आईपीएस बनना था। इसके बाद सिमी यूपीएससी के साक्षात्कार तक पहुंची, मगर सफलता दूसरे प्रयास में मिली। 735वीं रैंक हासिल करते हुए सिमी आईपीएस बन गई।

शादी के लिए वक्त नहीं मिल पा रहा था

शादी के लिए वक्त नहीं मिल पा रहा था

सादगी से लव मैरिज करने के साथ ही तुषार और सिमी ने कहा ​था कि विधानसभा चुनावों की तैयारियों के चलते उन्हें शादी के लिए वक्त नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में दफ्तर में शादी कर मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाया है। एक दिन पहले काली मंदिर में हिंदू व पंजाबी रीति रिवाज से शादी की। नवजो‍त सिमी गुरदासपुर की और तुषार सिंगला बरनाला के रहने वाले हैं।

पटना से हावड़ा पहुंची आईपीएस

पटना से हावड़ा पहुंची आईपीएस

वेलेंटाइन डे 2020 के मौके पर शादी करने के दौरान आईपीएस नवजोत सिमी पटना में एसपी और आईएएस तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बतौर एसडीओ कार्यरत थे। सिमी नवजोत पटना से हावड़ा पहुंची और उनके कार्यालय में ही नजदीकी लोगों की मौजदूगी में दोनों ने शादी रचा ली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+