देश में जो काम पहले कभी नहीं हुआ वो इन 3 मह‍िला IPS ने साल 2021 में कर दिखाया

नई दिल्‍ली, 21 दिसम्‍बर। कोरोना की दूसरी लहर वाला साल 2021 विदा हो रहा है। नया साल 2022 आने वाला है। इस बीच जानिए देश की उन तीन महिला आईपीएस अधिकारियों के बारे में जिन्‍होंने इतिहास रच दिया। साल 2021 में वो कर दिखाया जो देश में पहले कभी नहीं हुआ।

लेडी IPS की साल 2021 में खास उपलब्धि

लेडी IPS की साल 2021 में खास उपलब्धि

वन इंडिया हिंदी की ईयर एंडर सीरीज 2021 में हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अंकिता शर्मा, राजस्थान कैडर की आईपीएस रंजीता शर्मा और आईपीएस नीना सिंह के बारे में। तीनों ने ही साल 2021 में खास उपलब्धि हासिल की है।

 IPS Ankita Sharma : अंकिता शर्मा कर रहीं नक्सलियों का सफाया

IPS Ankita Sharma : अंकिता शर्मा कर रहीं नक्सलियों का सफाया

साल 2018 में IPS अधिकारी अंकिता शर्मा को छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस बनने का गौरव हासिल हुआ और जून 2021 में छत्तीसगढ़ सरकार ने 40 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए तो अंकिता शर्मा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई। अंकिता को नक्सल प्रभावित बस्तर जिले का एएसपी बनाया और इन्हें ऑपरेशन बस्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंकिता शर्मा जिम्मेदारी पाने वाली पहली महिला आईपीएस बनीं।

IPS Ranjeeta Sharma : स्वार्ड ऑफ ऑनर पाने वाली आईपीएस रंजीता शर्मा

IPS Ranjeeta Sharma : स्वार्ड ऑफ ऑनर पाने वाली आईपीएस रंजीता शर्मा

SVPNPA में आईपीएस अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। 6 अगस्त को SVPNPA में पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण का 72वां दीक्षांत समारोह 2021 हुआ, जिसमें आईपीएस एसोसिएशन का स्वार्ड ऑफ ऑनर आईपीएस रंजीता शर्मा को प्राप्त हुआ है। SVPNPA के इतिहास में यह ऑनर पहली बार साल 2021 में किसी महिला आईपीएस अधिकारी को मिला। रंजीता शर्मा वर्तमान में ASSTT. COMMISSIONER OF POLICE, CIRCLE CENTRAL, JODHPUR के पद पर कार्यरत हैं।

 IPS Neena Singh: नीना सिंह बनीं पहली महिला महानिदेशक

IPS Neena Singh: नीना सिंह बनीं पहली महिला महानिदेशक

राजस्थान कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को अगस्त 2021 में पदोन्नति मिली है। इन्हें महानिदेशक (डीजी) रैंक में प्रमोट किया गया है। राजस्थान में डीजी रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला पुलिस अधिकारी बनीं। 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी मूलरूप से पटना बिहार की रहने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+