मोदी को बढ़त मिलने से बाजार में खुशी

सर्वे पर आईआईएफएल के चेयरमैन निर्मल जैन का कहना है कि किसी एक गठबंधन का बहुमत के करीब पहुंचना मार्केट के लिए अच्छा है। स्थायी सरकार बनने से मार्केट के सेंटीमेंट पर अच्छा असर पड़ता है। हालांकि यह भी उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगा सकती है। वहीं रूपये की कमजोरी से बाजार कुछ डरा हुआ है।
बीएनपी पारिबा के चीफ एशिया इकनॉमिस्ट रिचर्ड एली का कहना है कि निवेशकों को उम्मीद है कि भारत का लोकसभा चुनाव 2014 बाजार के लिए गेमचेंजर साबित होगा। निवेशकों को उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी भारत के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। पिछले दिनों विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा को मिलती बढ़त ने निवेशकों को खुश कर दिया था।
मोदी को निवेशकों का समर्थक माना जाता है, उन्होने गुजरात में निवेश को बढ़ावा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications