महागठबंधन के ऐलान के बाद आए पहले सर्वे ने बढ़ाई बीजेपी की चिंता, बताया कितनी सीटों का होगा नुकसान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के ऐलान के बाद पहला सर्वे सामने आया है. इस सर्वे में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले एनडीए को लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान की खबरें हैं। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 71 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी को दो सीटें मिली थी। उस चुनाव में बसपा, सपा और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी थी. लोकसभा चुनाव में सपा को 5 सीटें, और कांग्रेस को 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। बसपा का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला था।

India TV cnx Opinion Poll on Uttar Pradesh: BJP lost 49 seats after alliance between BSP and SP

INDIA TV-CNX ने महागठबंध के ऐलान के बाद जो सर्वे किया है उसके मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात्र 29 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है, जो उसके लिए तगड़ा झटका है। इस ओपिनियन के मुताबिक भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में 44 सीटों का नुकसान होगा। ये सीटें महागठबंधन के खाते में जा सकती है। इस प्रकार महागठबंधन को 2014 में सपा को मिली पांच सीटें भी मिल सकती है। सपा-बसपा को 2019 में 49 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं।

India TV cnx Opinion Poll on Uttar Pradesh: BJP lost 49 seats after alliance between BSP and SP

INDIA TV-CNX ने ये ओपिनियन पोल यूपी को चार हिस्सों में बांटकर किया है। ये चार हिस्से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड हैं

पश्चिमी उत्तर प्रदेश 30 सीट

ओपिनियन पोल के मुताबिक महागठबंधन के ऐलान के बाद भाजपा को यहां से चार सीटें कम मिल सकती हैं। सपा-बसपा गठबंधन से पहले में भाजपा को 16 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था लेकिन अब वो घटकर 12 सीटें हो गया है।
महागठबंधन को अब 16 सीटें मिलने का अनुमान है. आरएलडी को पहले की तरह दो सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को मिलने वाली 16 सीटों में 9 सपा और 7 बसपा को मिल सकती है।

पूर्वांचल 32 सीट

पूर्वांचल में भाजपा को महागठबंधन से पहले 16 सीटें मिलने का अनुमान था, जो महागठबंधन के ऐलान के बाद तीन सीटों के नुकसान के साथ 13 सीटों पर आ गया है। महागठबंधन के बाद बसपा को 7 सीट मिलने का अनुमान है जो पहले 5 था। समाजवादी पार्टी को पहले पूर्वांचल में 10 सीट मिलने का अनुमान था लेकिन महागठबंधन के बाद ये 11 सीट हो गया है। इसी तरह अपना को बिना किसी नुकसान के साथ अब भी 1 सीट मिलने का अनुमान है।

अवध 14 सीट

अवध में भाजपा को महागठबंधन से पहले 7 सीटें मिलने का अनुमान था। अब वो तीन पर आ गया है। वहीं बसपा को गठबंधन से पहले 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था जो अब बढ़कर 4 सीटों का हो गया है। सपा को पहले 2 सीटें मिलने का अनुमान था जो अब वो 5 सीटों का हो गया है। वहीं कांग्रेस रायबरेली और अमेठी की सीट पहले की तरह अपने पास रखेगी. यहां से यूपीए की चेयरमैन सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सांसद हैं।

बुंदेलखंड 4 सीट
बुंदेलखंड में भाजपा का महागठबंधन के ऐलान के बाद चुनाव में खाता भी नहीं खुलने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो पहले एक सीट का था। वहीं बसपा को गठबंधन के बाद दो सीटें मिलने का अनुमान है, जो पहले 1 था। वहीं सपा को पहले की तरह महागठबंधन के बाद भी दो सीटें ही मिलने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+