जामा मस्जिद के आस-पास बिकता है चरस, अफीम, कोकीन और गांजा, होती है जिस्मफरोशी

पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में कई बच्चे ड्रग्स के शिकार हो रहे हैं। इस इलाक में खुलेआम बिक रहे नशीले ड्रग्स के खिलाफ जामा मस्जिद के इमाम ने भी आवाज उठाई है। इस संबंध में एक नाबालिग ने बताया कि महज 16 साल की उम्र में वो चरस, गांजा, कोकीन और कई तरह के ड्रग्स का सेवन कर चुका है। नाबालिग ने बताया कि इस इलाके में हर तरह के ड्रग्स मिलते हैं और इन सब में पुलिस वालों की मिली-भगत भी होती है। नाबालिग का ये भी कहना था कि ड्रग्स की लत लगाने के लिए पहले फ्री में ड्रग्स दिया जाता है और जब बाद में लत लग जाती है तो फिर इसका फायदा उठाया जाता है।
ड्रग्स ने कई घरों को बर्बाद कर दिया है। ड्रग्स के सेवन से अब तक कई मौतें हो चुकीं हैं। जामा मस्जिद के शाही इमाम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस से जल्द से जल्द एक्शन लेने को कहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस इलाके में सिर्फ ड्रग्स ही नहीं बल्कि जिस्मफरोशी का भी धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे रैनबसेरों को अपराधियों ने छिपने का जरिया बना लिया है। शाही इमाम ने ऐसे रैनबसेरों को बंद करने की मांग की है और साथ ही साथ ड्रग्स रैकेट पर भी लगाम लगाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications