Delhi Flight Divert: IGI पर विमान उतरने जैसे हालात नहीं, जयपुर भेजनी पड़ी विस्तारा की फ्लाइट
खराब मौसम के कारण दिल्ली में फ्लाइट की लैंडिंग में काफी मशक्कत हुई। एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने बताया कि मुंबई से दिल्ली आने वाले विमान को मजबूरन जयपुर की तरफ मोड़ना पड़ा।

Delhi Flight Divert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खराब मौसम के कारण फ्लाइट को दूसरे एयरपोर्ट पर भेजने के मामले में एयरलाइन संचालक विस्तारा ने बताया, मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट UK996 को दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया।
दरअसल, दिल्ली में गुरुवार को अचानक बारिश के साथ कई जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। इसी के साथ मौसम में अचानक अप्रत्याशित बदलाव देखा गया। इसे विमान संचालन में परेशानी होने लगी।
इससे पहले एक बयान में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) ने बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी में अचानक मौसम में बदलने के कारण किसी भी उड़ान का मार्ग परिवर्तन नहीं किया गया। IGI के बयान के अनुसार कोई फ्लाइट रद्द भी नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications