Top 10 IAS on Social Media : सोशल मीडिया स्टार हैं ये आईएएस, जानिए Tina Dabi कौनसे नंबर पर?
10 Most Famous IAS Officers On Social Media : भारत में सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास करके भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी बनते हैं। मिलिए ऐसे ही दस आईएएस अधिकारियों से जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इन आईएएस अधिकारियों ने बॉलीवुड के कई सितारों को पीछे छोड़ रखा है। इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी आधार पर इनको सोशल मीडिया पर भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध आईएएस अधिकारियों की सूची में स्थान दिया गया है।

1 Deepak Rawat IAS Youtube Channel
यूट्यूब चैनल पर 4.22 मिलियन सब्सक्राइबर
उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी दीपक रावत ने यूट्यूब पर अन्य आईएएस अधिकारियों से आगे हैं। Deepak Rawat IAS के नाम से यूट्यूब पर चैनल बना हुआ है, जिसके 4.22 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। आईएएस दीपक रावत के यूट्यूब चैनल पर इनके औचक निरीक्षण समेत अन्य कार्रवाई के वीडियो अपलोड होते हैं, जो खूब देखे जा रहे हैं।
दीपक रावत का जन्म उत्तराखंड के मसूरी के बरलोगंज में 24 सितम्बर 1977 को हुआ। यूपीएससी 2007 में अपने तीसरे प्रयास में दीपक रावत ने AIR 12 हासिल की थी। दीपक रावत के ट्विटर पर 35 हजार 300 और फेसबुक पेज पर 2 लाख 41 हजार फॉलोअर्स हैं।

2 Abhishek Singh IAS
इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स
फायरब्रांड आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह मल्टी टैलेंटेड हैं। ये पब्लिक सर्वेंट होने के साथ साथ बेहतरीन एक्टर भी हैं। आईएएस अभिषेक सिंह ने बी प्राक के साथ सॉन्ग 'दिल तोड़ के' और जुबिन नौटियाल के साथ 'तुझे भूलना तो चाहा...' ने शानदार एक्टिंग की। अभिषेक सिंह कई वेब सीरीज और टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं।
22 फरवरी 1983 को जन्मे आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। यूपीएससी 2011 पास करके आईएएस बने। इनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं। अभिषेक सिंह को इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर पर 27 हजार 900 फॉलोअर्स हैं।

3 Srushti Deshmukh IAS
इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स
मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी सृष्टि जयंत देशमुख को इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जो इन्हें सोशल मीडिया पर फेमस अन्य महिला आईएएस अधिकारी की सूची में टॉप में रखते हैं। सृष्टि जयंत देशमुख मध्य प्रदेश के गाडरवारा में एसडीएम पद पर सेवाएं दे रही हैं। ट्रेनिंग के दौरान सृष्टि जयंत देशमुख को साथी आईएएस डॉ नागार्जुन बी गौड़ा से प्यार हो गया था। दोनों ने 23 अप्रैल 2023 को प्रेम विवाह किया।
Srushti Deshmukh Gowda के पति नागार्जुन गौड़ा कर्नाटक के रहने वाले हैं। भोपाल में 28 मार्च 1996 को जन्मी सृष्टि देशमुख ने यूपीएससी 2018 में पांचवीं रैंक और अुर्जन गौंडा ने इसी साल 418वीं रैंक हासिल की थी। सृष्टि गौड़ा ने इंजीरियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

4 Tina Dabi IAS
इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स
यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना डाबी देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी हैं। इंस्टाग्राम पर टीना डाबी को 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी वर्तमान में जैसलमेर जिला कलेक्टर हैं। टीना डाबी का जन्म 9 नवम्बर 1993 को भोपाल में हुआ। परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है।
आईएएस ट्रेनिंग में टीना डाीबी यूपीएससी 2015 के सेकंड टॉपर अतहर आमिर खान से प्यार हो गया था। दोनों ने साल 2018 में प्रेम विवाह किया, मगर यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और साल 2021 में टीना डाबी और अतहर आमिर खान का तलाक हो गया। तलाक के बाद अप्रैल 2022 को टीना डाबी ने राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी कर ली।

5 Sonal Goel IAS
इंस्टाग्राम पर 7 लाख 81 हजार फॉलोअर्स
यूपीएससी 2007 में 13वीं रैंक हासिल करने वालीं आईएएस सोनल गोयल भी सोशल मीडिया पर सबसे प्रसिद्ध आईएएस अधिकारियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर सोनल गोयल के 7 लाख 81 हजार फॉलोअर्स हैं।
आईएएस सोनल गोयल मूलरूप से हरियाणा के पानीपत की रहने वाली हैं। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक किया। इसके अलावा एलएलबी की भी डिग्री ली। साल 2006 में पहली यूपीएससी में भाग्य आजमया, मगर असफल रहीं। फिर दूसरे प्रयास में आईएएस बन गईं। त्रिपुरा कैडर की आईएएस सोनल गोयल के पति आदित्य यादव आईआरएस अधिकारी हैं।

6 Athar Aamir Khan IAS
इंस्टाग्राम पर 7 लाख 33 हजार फॉलोअर्स
यूपीएससी 2015 सेकंड टॉपर आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान भी टीना डाबी की तरह काफी फेमस हैं। इन दिनों अपनी दूसरी शादी के चलते चर्चा में हैं। टीना डाबी से तलाक के बाद अब 1 अक्टूबर 2022 को अतहर आमिर खान ने डॉ महरीन काजी से दूसरी शादी की है।
आईएएस अतहर आमिर खान कश्मीर के अनंतनांग जिले के देवीपोरा-मट्टन गांव के रहने वाले हैं। इनका पूरा नाम अतहर आमिर उल शफी खान है। 5 सितम्बर 1992 को जन्मे अतहर आमिर खान को इंस्टाग्राम पर 7 लाख 33 हजार फॉलोअर्स करते हैं। टीना से तलाक के बाद अतहर आमिर खान राजस्थान कैडर बदलकर अपने होम कैडर चले गए। वर्तमान में अतहर आमिर श्रीनगर स्मार्ट सिटी के सीईओ और श्रीनगर नगर निगम के आयुक्त हैं।

7 Ria Dabi IAS
इंस्टाग्राम पर 4 लाख 73 हजार फॉलोअर्स
सोशल मीडिया पर रातों रात स्टार बनने वालीं आईएएस अधिकारी का नाम रिया डाबी हैं। ये किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन है। इनको इंस्टाग्राम पर 4 लाख 73 लोग फॉलो करते हैं।
2021 बैच की आईएएस अधिकारी रिया डाबी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा मेंअपने पहले प्रयास में 15वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में रिया डाबी अलवर में ट्रेनी असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर कार्यारत हैं। रिया डाबी का जन्म 12 जुलाई 1998 को हुआ।

8 Nishant Jain IAS
इंस्टाग्राम पर 3 लाख 52 हजार फॉलोअर्स
चर्चित आईएएस अधिकारी निशांत जैन यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं। निशांत जैन का जन्म 30 अक्टूबर 1986 को हुआ। इनको इंस्टाग्राम पर 3 लाख 52 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूपीएससी 2015 के आईएएस अधिकारी निशांत जैन वर्तमान में राजस्थान के जालोर जिला कलेक्टर ये कभी पोस्ट आफिस में लिपिक और संसद में ट्रांसलेटर भी रह चुके हैं। निशांत जैन ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी 2014 में 13वीं रैंक हासिल की थी। ये हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों में टॉपर रहे थे। आईएएस निशांत जैन एक बेहतरीन लेखक भी हैं।

9 Saumya Sharma IAS
इंस्टाग्राम पर 2 लाख 47 हजार फॉलोअर्स
सौम्या शर्मा महाराष्ट्र कैडर में यूपीएससी 2018 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इन्हें इंस्टाग्राम पर 2 लाख 47 हजार लोग फॉलो करते हैं। दिल्ली की रहने वाली आईएएस सौम्या शर्मा ने यूपीएससी 2017 की सिविल सेवा परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल की थी। सौम्या की शुरुआती शिक्षा दिल्ली में हुई। नेशनल लॉ स्कूल से वकालत की डिग्री हासिल की। महज 16 साल की उम्र में सौम्या शर्मा की सुनने की शक्ति चली गई थी। अब सौम्या हियरिंग ऐड की मदद से सुनती हैं।

10 Himanshu Kaushik IAS
इंस्टाग्राम पर 2 लाख 20 हजार फॉलोअर्स
हिमांशु कौशिक 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इन्हें इंस्टाग्राम पर 2 लाख 20 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूपीएससी 2017 में हिमांशु कौशिक 77वीं रैंक पाई थी। दिल्ली के रहने वाले हिमांशु कौशिक पहले ही प्रयास में सफल हो गए थे। हिमांशु कौशिक के पिता इंजीनियर और माता संस्कृत विषय की शिक्षिका हैं।
बता दें कि आईएएस अकिधकार हिमांशु कौशिक ने स्नातक करने बाद तीन साल तक बतौर सॉफ्टवेयर डेवलपर एक कंपनी में नौकरी की थी। उसी दौरान सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। हिमांशु स्कूल में बहुत होशियार नहीं थे। उनकी दो बार बैक भी आई थी. हिमांशु ने बीटेक में 65 प्रतिशत मार्क्स पाए।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications