अपनी आखिरी सांस तक मोदी का समर्थन करती रहूंगी: मेघना पटेल

I will support Narendra Modi till my last breath: Meghna patel
नई दिल्‍ली। गुजरात के मुख्‍यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के समर्थन के लिए न्‍यूड फोटोशूट करवाने वाली मॉडल मेघना पटेल का कहना है कि 'मैं अपनी आखिरी सांस तक मोदी का समर्थन करती रहूंगी। मैंने कुछ गलत नहीं किया, मैं चाहती हूं कि लोग मोदी का समर्थन करें और चुनाव में उन्‍हें वोट करें।

मेघना ने बताया कि मैं खुद गुजरात की हूं और मैंने प्रदेश को बदलते हुए देखा है, अगर गुजरात बदल सकता है तो देश क्‍यों नहीं? यह पूछने पर कि अश्‍लील होने के कारण भाजपा कार्यकर्ता इसका विरोध भी कर सकते हैं। इस पर मेघना ने जवाब दिया कि इसे न्‍यूड फोटोशूट कहना गलत होगा, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। अगर आप इसे न्‍यूड फोटोशूट कहेंगे तो मुझे बुरा लगेगा। मैंने मोदी की तस्‍वीर और कमल के साथ पार्टी का प्रमोशन किया है। उन्‍होने इसे अश्‍लील मानने से भी इनकार कर दिया।

देखें: नरेंद्र मोदी के लिए मेघना का हॉट फोटोशूट

अभी तक भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता या स्‍थानीय नेता की इस मसले पर प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

मेघना के अलावा अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने भी मोदी के जन्‍मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी थी, जो टीवी चैनलों पर चर्चा का केंद्र बना था। हालांकि यह तो बता पाना काफी मुश्किल है कि इस तरह के स्‍टंट से मोदी को कितना लाभ होगा, पर इतना तो सच है कि हर आमोखास के बीच मोदी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+