पिता स्टेशन पर छोड़कर भागा, ट्वीटर ने बच्चों को मां तक पहुंचाया
नयी दिल्ली। दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर गुमशुदा बच्चों का मिला कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर ने आज वो करनामा कर दिखाया जो दिल्ली पुलिस भी इतनी तेजी से नहीं कर पाती। जी हां ट्वीटर ने अपने परिवार से अगल हुए तीन बच्चों को उनकी मां से मिलवाया।
दरअसल बच्चों का पिता अपने तीन छोटे बच्चों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया। प्लेटफॉर्म पर रो रहे इन बच्चों पर एक टीवी पत्रकार की नजर पड़ी। पत्रकार ने फौरन उन बच्चों की मदद के लिए ट्वीट किया। जल्द ही यह ट्वीट ट्रेंड करने लगा। जानकारी पाकर पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
क्या आतंक के बढ़ावे के लिए ट्विटर भी है जिम्मेदार!
7 साल की रुमाना, 4 साल की सान्या और 5 साल का राजा को उनका पिता स्बेटेशन पर छोड़कर भाग गया था। बच्चे इतने डरे हुए थे कि वो किसी को कुछ नहीं बता पा रहे थे। बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे कहां रहते हैं। जब पुलिस ने स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर नबी करीम इलाके में एक घर का दरवाजा खटखटाया तो पाया कि बच्चों की मां सो रही थी।
ट्विटर पर भी केवल टीम इंडिया के गब्बर के ही चर्चे
मां ने पुलिस को बताया कि कानपुर में रहने वाला उसका पति बिन बताए उन्हें ले जाता है और वापस छोड़ जाता है।अपने तीन बच्चों को लेकर वो पिछले महीने ही दिल्ली आ गई थी। रेलवे प्रॉटेक्शन फोर्स ने मां का बयान दर्ज करके बच्चों को उसके हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच जारी रखेगी। बच्चों के पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ट्वीटर ने बिछड़े हुए तीन बच्चों को उनकी मां से मिलवा दिया।













Click it and Unblock the Notifications