सुनंदा की मौत की जानकारी देने वाली कर्मचारी ने नौकरी छोड़ी

दिल्ली पुलिस ने इलिजाबेथ से मामले में पूछताछ की थी। सुनंदा की मौत के बाद से ही होटल के कमरे का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
मौत के बाद आयी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थरूर अपनी पर्सनल असिसटेंट के साथ उस शाम 6 से आठ बजे तक सुनंदा के ही कमरे में थे। पुलिस ने मीडिया रिपोर्ट से न तो इनकार किया है और न ही कोई बयान जारी किया है।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार सुनंदा को जहर दिया गया था, जबकि बाद में बताया गया कि दवा की अधिक मात्रा लेने से सुनंदा की मृत्यु हुई।
सुनंदा की मौत की गुत्थी उलझती ही जा रही है, अभी तक जांच किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications