Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वास्थ्य मंत्री बोले, चिकुनगुनिया से मौत नहीं होती, गूगल पर सर्च कर लो

नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे भारत में वायरल और चिकुनगुनिया के बढ़ते मामलों से लोगों में परेशानी बढ़ रही है। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से इसको लेकर किसी तरह की हड़बड़ी ना करने को कहा है।

satyendra jain

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि चिकुनगुनिया ऐसा बीमारी नहीं है, जिससे मौत हो जाए। उन्होंने कहा कि ये मैं ही नहीं कह रहा बल्कि गूगल पर भी इस बाबत जानकारी मौजूद है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि गूगल पर कोई भी सर्च कर सकता है, साफ लिखा है कि चिकुनगुनिया जानलेवा नहीं है।

सत्येंद्र जैन इससे पहले भी दिल्लीवासियों को चिकुनगुनिया और बुखार को लेकर ना घबराने की बात कह चुके हैं। उनका हालिया बयान दिल्ली में चिकुनगुनिया से मौत होने की खबर के बाद आया है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि चिकुनगुनिया से दुनियाभर में कहीं मौत नहीं हुई फिर ऐसा कैसे संभव है कि दिल्ली के कुछ अस्पतालों में ही इस तरह का मामला सामने आया है।

जिनकी मौत हुई वो पहले से बीमार थे

सत्येंद्र जैन ने कहा कि वो इस बात की जांच कराएंगे कि जिन अस्पतालों से चिकुनगुनिया से मौत का मामला सामने आया है, उसकी सच्चाई क्या है। जैन ने कहा कि उन्हें ये भी पता चला है कि जिन लोगों की मौत हुई हैं वो पहले से कई बीमारियों से ग्रस्त थे और काफी बुजुर्ग थे। ऐसे में इन मौतों की वजह चिकुनगुनिया कहना पूरी तरह ठीक नहीं है।

दिल्ली के अस्पतालों में बुखार और चिकुनगुनिया के लगातार बढ़ते मामलों और जनमानस में इसको लेकर पैदा हो रहे डर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार हर कदम पर लोगों के साथ है। उन्होंने जनता से अपील की कि सभी मच्छरों से अपना बचाव करें। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बुखार होते ही घबराएं नहीं और अगर चिकुनगुनिया के लक्षण दिखें तो डॉक्टर की सलाह लें।

बुखार और चिकुनगुनिया को लेकर हम सतर्क

दिल्ली सरकार के साथ-साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी देशभर में बढ़ रहे बुखार और चिकुनगुनिया पर संज्ञान लिया है। जेपी नड्डा ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार देशभर में चिकुनगुनिया और बुखार के मामलों पर नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से चिकुनगुनिया के मामले सामने आए हैं और मंत्रालय इस पर नजर रख रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहीं से भी दवाइयों या डॉक्टरों की कमी की कोई खबर नहीं है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और कर्नाटक में डेंगू के मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में कुछ लोगों में मलेरिया भी पाया गया है। जेपी नड्डा ने कहा कि मच्छरों के कारण फैल रही इन बीमारियों को लेकर उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की है और हालात की जानकारी ली है।

सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर डीएस राणा ने बताया कि भारत सरकार ने जांच के लिए चिकुनगुनिया से हुई मौतों से जुड़ी जानकारी अस्पताल से मांगी है। इस बारे में सरकार अपने स्तर पर जांच करना चाहती है। डॉक्टर राणा ने भी दोहराया कि चिकुनगुनिया जानलेवा नहीं है और इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+