उम्र 25, मेडल 1, मर्डर 10! हरियाणा का वेटलिफ्टर दिल्ली पुलिस का मोस्ट वांटेड
नई दिल्ली। कई दिनों से हरियाणा के एक वेटलिफ्टर को तलाश रही दिल्ली पुलिस को सफलता मिली है। वजह था उसका मोस्ट वांटेड लिस्ट में होना।
अनिल पहलवान, हरियाणा स्टेट वेटलिफ्टर, उम्र 25, मेडल संख्या शायद 1, हत्या 10! ये है हरियाणा के इस वेटलिफ्टर की प्रोफाइल। दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में अनिल पहलवान काफी समय से टॉप पर है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस तथाकथित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। अनिल हरियाणा का वेटलिफ्टिंग चैंपियन था पर उसकी संलिप्तता हरियाणा के एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की हत्या के अलावा और कई मर्डर केस में थी।
अनिल मुंबई के अंडरवर्ल्ड से काफी प्रभावित था। उसकी गिरफ्तारी भी गुप्त सूचनाओं के बाद बनाए गए एक खूफिया मिशन से हुई। अनिल को 17 अक्टूबर की रात को एक सफेद स्कॉर्पियो में देखा गया। जब उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।
अनिल इन हत्याओं से करोड़ों कमाता था। उसके ऊपर हत्या, किडनैप और फिरौती जैसे गंभीर आरोप हैं। वह काफी दिनों से अंडरग्राउंड था। इस दौरान उसने नेपाल, सिक्किम, बंगाल, राजस्थान और उत्तराखंड में छिपने के ठिकाने ढूंढे थे।