दिल्ली में मोदी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर, आखिर किस मुद्दे पर हुई दोनों में बातचीत?
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों देश की राजधानी दिल्ली में मिले। बिना तय तारीख मोदी के इस तरह खट्टर से मिलने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगीं। लोग दोनों की मुलाकात की जानने की कोशिश करने लगे। इस मुलाकात की वजह को लेकर हरियाणा सरकार की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडिल पर कोई जानकारी नहीं दी गई।

दिल्ली पहुंचकर मोदी से मिले खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज सुबह ही अपने आॅफिशियल ट्विटर हैंडिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले एक स्टीकर को रीट्वीट किया था जिसमें भाजपा सरकार द्वारा लिखा गया था कि, डिजिटल इंडिया से न्यू इंडिया का सपना साकार हो रहा है। उसमें बताया गया गया था कि, मोदी सरकार में 7.86 करोड़ से अधिक उपभोक्ता डिजिलॉकर पर पंजीकृत हुए हैं। वहीं, 1.75 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। इसके अलावा देशभर में 55 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप चालू होने की बात बताई गई।

आज सुबह गडकरी से भी मिले थे
इससे पहले खट्टर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ गुरुग्राम के सोहना में हरियाणा को मुंबई से जोड़ने वाले दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर चल रहे निर्माण-कार्य की समीक्षा की थी। जिसके बारे में कहा गया कि, हरियाणा में इस परियोजना के तहत कुल 160 किमी रोड का निर्माण होना है जिसमें 130 किमी रोड का कार्य अवार्ड हो चुका है। गडकरी ने कहा कि, इस तरह हरियाणा को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से जोड़कर यह एक्सप्रेस-वे यहां आर्थिक समृद्धि और विकास लाएगा।
इस दौरान मीडिया से मुखातिब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, "हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे तैयार हो रहा है.. ये हमारे लिए गर्व की बात है। इस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के माध्यम से, हम देश की राजधानी से लगभग 12.5 घंटे में मुंबई पहुंच पाएंगे।"













Click it and Unblock the Notifications