एक और करगिल युद्ध से भारत सरकार ने किया इंकार
नयी
दिल्ली। जम्मू कश्मीर की भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान की ओर से बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हो रहा है। सीमा पर हमारे सौनिकों की निर्ममता से हत्या की जा रही है,लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी नारायणसामी ने पाकिस्तान के साथ कारगिल जैसे एक और युद्ध की आशंका से इंकार किया है। id="toptextpromo">वी
नारायणसामी ने साफ किया है कि पाकिस्तान के साथ करगिल युद्ध जैसी स्थिति नहीं है। लेकिन सवाल ये कि क्या पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की लगातार हो रही कोशिशें और सीजफायर के उल्लघंन के बाद कैबिनेट मंत्री का ये बयान कहां तक सही है। नारायणसामी ने कहा कि घुसपैठ की स्थिति और सीजफायर का उल्लघंन अभी ऐसी स्थि ति पैदा नहीं कर रही है जिसमें की करगिल युद्ध जैसे हालात बने। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कैबिनेट
मंत्री ने कहा कि सीमा पर घुसपैठ नहीं हो रही है, हमारे सैन्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर में सैनिकों की मदद से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। गौरतलब है कि भारतीय सेना ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कुपावाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के केरन सेक्टर के जरिए 30 आतंकवादियों के भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश को नाकाम कर दिया था। यह इस साल घुसपैठ की सबसे बड़ी कोशिश बताई जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications