दिल्ली में खुला महिलाओं के लिए अलग 'ठेका', पुरुषों की एंट्री पर बैन
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सिर पर गोल गुंबद (संसद भवन), फर्राटे से दौड़ती महंगी गाडि़यां और खुले सोच को लेकर देश के दूसरे राज्यों-शहरों से आगे रहने वाली दिल्ली ने खुद को औरों से एक कदम आगे बढ़ा लिया है। जी हां सुनकर थोड़ा अजीब जरुर लगेगा लेकिन यह सच भी है और सही भी। दिल्ली में पहली बार महिलाओं के लिए अलग से वाइन शॉप खोली गई है।

महिलाओं को कंफर्टबेल महसूस कराने के लिए यहां स्टोरकीपर भी एक महिला ही है जो पूछे जाने वाले किसी भी सवाल का जवाब देती है। इस स्टोर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि महिलाएं यहां आराम से समय देकर अपने पसंद की वाइन सलेक्ट कर सकती हैं और उन्हें पुरुषों की घूरती नजरों और कमेंट से दो चार नहीं होना पड़ेगा। मॉल में एंट्री करते ही गुलाबी रंग की पट्टी पर लिखा Exclusive Section Only For Ladies आपका ध्यान जरूर आकर्षित करता है।












Click it and Unblock the Notifications